कांग्रेस के पूर्व सांसद और राहुल गांधी के करीबी अशोक तंवर आज दिल्ली में टीएमसी में शामिल होंगे

0
232

कांग्रेस के पूर्व सांसद और राहुल गांधी के करीबी अशोक तंवर आज यानी मंगलवार को दिल्ली में तृणमूल कांग्रेस में शामिल होंगे। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी है। बता दें कि इससे पहले सूत्रों के हवाले से एक और जानकारी सामने आई कि कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद कीर्ति आजाद भी आज कांग्रेस का दामन छोड़कर तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ले सकते हैं। संभव है कि ममता बनर्जी की ही मौजूदगी में वह टीएमसी में शामिल होंगे।

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रमुख अशोक तंवर ने फरवरी माह में राष्ट्रीय   ‘अपना भारत मोर्चा’ नाम से नई राजनीतिक पार्टी की शुरुआत की थी। अशोक तंवर राहुल गांधी के करीबी नेताओं में से एक रहे हैं। तंवर 2009 से 2014 तक सिरसा से सांसद रहे और अक्तूबर 2019 में हरियाणा विधानसभा चुनावों से कुछ दिन पहले ही उन्होंने कांग्रेस छोड़ दिया था। टिकट वितरण में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उन्होंने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बगावत कर दिया था और कांग्रेस प्रमुख के आवास दस जनपथ के बाहर प्रदर्शन भी किया था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here