डेरा प्रमुख के जेल से बाहर आने पर बोले सीएम खट्टर, ‘मुझे नहीं पता कि राम रहीम को पैरोल मिली है’

0
180

राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहा है। तीन महीने पहले 14 अक्टूबर को गुरमीत राम रहीम को 40 दिनों की पैरोल मिली थी। 25 नवंबर को उसकी पैरोल की अवधि खत्म हुई थी।

मुझे नहीं मालूम कि राम रहीम को पैरोल मिली है – सीएम खट्टर 

सीएम मनोहरलाल खट्टर ने कहा, “मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी कि राम रहीम को पैरोल मिली है, लेकिन अगर पैरोल मिली है तो कोई प्रक्रिया के अंतर्गत मिली होगी और उसमें उनका अधिकार होगा। मैं इसमें दखल नहीं दूंगा।”

हर कैदी को कुछ समय बाद पैरोल पर जाने का अधिकार – जेल मंत्री 

वहीं इसी मसले पर प्रदेश के जेल मंत्री का भी बयान आया है। जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि राम रहीम को पैरोल मिलना उनका अधिकार है। उन्होंने कहा, “वे एक साधारण कैदी हैं। वे पहले भी कई बार पैरोल पर जा चुके हैं। ये उनका अपना अधिकार है। हर कैदी को कुछ समय बाद पैरोल पर जाने का अधिकार होता है। उन्हें हम पैरोल नहीं देते, सक्षम अधिकारी देते हैं।”

राम रहीम को मिली है 40 दिनों की पैरोल 

बता दें कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम 40 दिनों की पैरोल पर बाहर आया है। जेल से बाहर निकलने के बाद वह बरवाना डेरे के लिए रवाना हो गए। राम रहीम को जेल से लेने के लिए उसकी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत पहुंची थी। राम रहीम को 40 दिनों की पैरोल मिली है। बता दें कि राम रहीम को पिछले 3 महीनों में दूसरी बार पैरोल मिली है। इससे पहले वह 14 अक्टूबर से 25 नवंबर तक पैरोल पर जेल से बाहर रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here